Current Affairs Daily Hindi Quiz: 22 अगस्त 2022



Current affairs quiz in hindi: epathshalaprayagraj  प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए डेली करेंट अफेयर्स क्विज प्रस्तुत कर रहा है. आज के करेंट अफेयर्स क्विज में द्विवार्षिक युद्ध अभ्यास पिच ब्लैक, सैयद सिब्ते रज़ी, U-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप और डबल डेकर एसी इलेक्ट्रिक बस से संबंधित परीक्षापयोगी प्रश्नों का संकलन शामिल है.

 

1. द्विवार्षिक युद्ध अभ्यास पिच ब्लैक किस देश में आयोजित किया जा रहा है?

a) संयुक्त राज्य अमेरिका

b) ऑस्ट्रेलिया

c) चीन

d) उत्तर कोरिया

2. सैयद सिब्ते रज़ी, जिनका 20 अगस्त को निधन हो गया, उन्होंने निम्न में से किस राज्य के राज्यपाल के रूप में कार्य किया था?

a) झारखंड

b) केरल

c) छत्तीसगढ़

d) उत्तराखंड

3. U-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर कौन बनी है?

a) सोनम मलिक

b) प्रियंका

c) अंतिम पंघाल

d) आरजू

4. दही हांडी को किस राज्य में आधिकारिक खेल के रूप में मान्यता दी गई है?

a) उत्तर प्रदेश

b) दिल्ली

c) गुजरात

d) महाराष्ट्र

5. निम्न में से कौन सा राज्य भारत का पहला हर घर जल प्रमाणित राज्य बन गया है?

a) हरियाणा

b) गोवा

c) केरल

d) पंजाब

6. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किस दक्षिण अमेरिकी देश में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया है?

a) पराग्वे

b) ब्राजील

c) पेरू

d) कोलम्बिया

7. भारत की पहली डबल डेकर एसी इलेक्ट्रिक बस का अनावरण किस शहर में किया गया है?

a) हैदराबाद

b) बेंगलुरु

c) मुंबई

d) पुणे

उत्तर:-

1. b) ऑस्ट्रेलिया

अभ्यास पिच ब्लैक एक द्विवार्षिक युद्ध अभ्यास है जिसकी मेजबानी रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना द्वारा की जाती है। 19 अगस्त से 8 सितंबर, 2022 तक ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में आयोजित होने वाले इस अभ्यास में भारतीय वायु सेना का एक दल भी भाग ले रहा है। अभ्यास पिच ब्लैक का पिछला संस्करण 2018 में आयोजित किया गया था।

2. a) झारखंड

झारखंड के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रज़ी का लखनऊ में निधन हो गया। वे तीन बार राज्यसभा के सदस्य रहे। बाद में उन्हें झारखंड और असम का राज्यपाल बनाया गया था। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने सैयद सिब्ते रज़ी  के निधन पर दुख व्यक्त किया है.

3. c) अंतिम पंघाल

17 वर्षीय हरियाणा की रेसलर अंतिम पंघाल बुल्गारिया के सोफिया में अंडर -20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर बन गई हैं। उन्होंने 53 किलोग्राम भार वर्ग में कजाकिस्तान की एटलिन शगायेवा पर 8-0 से जीत दर्ज की थी।

4. d) महाराष्ट्र

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित होने वाले दही हांडी, के आयोजन को अब महाराष्ट्र राज्य सरकार ने  आधिकारिक खेल का दर्जा दे दिया  है। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दही हांडी समारोह के हिस्से के रूप में मानव मीनार के निर्माण को मान्यता देने की घोषणा की है। दही हांडी भगवान कृष्ण के जन्म उत्सव जन्माष्टमी के अवसर पर मनाई जाती है।

5. b) गोवा

गोवा भारत का पहला हर घर जल प्रमाणित राज्य बन गया है। गोवा और दादरा नगर हवेली और दमन और दीव के सभी गांवों के लोगों ने ग्राम सभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के माध्यम से अपने गांव को हर घर जल घोषित किया है। इसके माध्यम से यह प्रमाणित किया गया है कि गांवों के सभी घरों में नल के माध्यम से सुरक्षित पेयजल उपलब्ध है।

6. a) पराग्वे

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पराग्वे में महात्मा गांधी की एक अर्ध प्रतिमा का अनावरण किया है। इसके उपरांत  उन्होंने ऐतिहासिक कासा डे ला इंडिपेंडेंसिया का भी दौरा किया, जहां से पराग्वे का स्वतंत्रता आंदोलन शुरू हुआ था।

7. c) मुंबई

भारत की पहली डबल डेकर एसी इलेक्ट्रिक बस का मुंबई में अनावरण किया गया है। भारत में निर्मित यह इलेक्ट्रिक बस नवीनतम तकनीक, अति आधुनिक डिजाइन, उच्चतम सुरक्षा और श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ सुविधाओं से सुसज्जित है। नवीनीकृत प्रतिष्ठित डबल डेकर बस को भारत में सार्वजनिक परिवहन में क्रांति लाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Post a Comment

أحدث أقدم